Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलानी के बसंत धाम मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

,

पिलानी के बसंत धाम मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : पिलानी के बसंत धाम मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू

चिड़ावा – मनीष शर्मा, झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में लोहारू रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी के बसंत धाम मंदिर में 9 दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कलश यात्रा, निशान यात्रा, अखंड ज्योति पाठ, विशाल जागरण और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलश व निशान यात्रा से हुआ शुभारंभ

धार्मिक आयोजनों की शुरुआत 7 फरवरी को सुबह 11:15 बजे भव्य 101 कलश एवं 101 निशानों की यात्रा से हुई। यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर बसंत धाम मंदिर तक पहुंची।

यात्रा मार्ग में साधु-संत सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं को घोड़ी-बग्गी में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया।

भक्तिमय माहौल, झूमे श्रद्धालु

कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति संगीत, श्याम नाम के जयकारे और ढोल-नगाड़ों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। ऊंट एवं घोड़ी नृत्य, बाबा श्याम की सुसज्जित झांकी, पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा यात्रा का विशेष आकर्षण रही।

8 से 14 फरवरी तक अखंड ज्योति पाठ

8 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन बाबा श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
 समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

इस दौरान श्रद्धालु भजन, पाठ, ज्योति दर्शन और साधना के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

14 फरवरी को विशाल जागरण

14 फरवरी 2026 को रात्रि 9:15 बजे से बसंत धाम मंदिर परिसर में विशाल जागरण आयोजित होगा।
जागरण में श्याम भजनों और भक्ति गीतों के माध्यम से पूरी रात बाबा का गुणगान किया जाएगा। स्थानीय व बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

15 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारा

आयोजन का मुख्य आकर्षण 15 फरवरी 2026 को होगा।
 सुबह 10 बजे – श्यामबाबा, बालाजी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
 दोपहर 12:15 बजे सेविशाल भंडारा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

आयोजकों की श्रद्धालुओं से अपील

बसंत धाम मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम सोमबीर गुरु महाराज (मलवाणा धाम) के सानिध्य में संपन्न होंगे।

उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur