झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में लोहारू रोड स्थित बसंत धाम मंदिर फरवरी के दूसरे सप्ताह में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक यहां भक्ति, साधना और श्रद्धा से ओतप्रोत नौ दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
7 फरवरी से होगी भव्य शुरुआत
आयोजन की शुरुआत 7 फरवरी 2026, सुबह 10:30 बजे भव्य कलश यात्रा और निशान यात्रा से होगी। यह यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर बसंत धाम मंदिर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान साधु-संत सम्मान यात्रा भी निकाली जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनेगा।
अखंड ज्योति पाठ से मिलेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
8 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन बाबा श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
-
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
श्रद्धालु भजन, ज्योति दर्शन और साधना के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।
14 फरवरी को विशाल जागरण
14 फरवरी 2026 की रात्रि 9:15 बजे से बसंत धाम मंदिर परिसर में विशाल जागरण आयोजित होगा।
जागरण में श्याम भजनों और भक्ति गीतों से पूरी रात वातावरण भक्तिरस में डूबा रहेगा।
15 फरवरी को मुख्य आयोजन: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 15 फरवरी 2026 को होने वाला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह रहेगा।
-
सुबह 10 बजे श्यामबाबा, बालाजी और शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा
-
दोपहर 12:15 बजे से विशाल भंडारा, सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी व्यवस्था
आयोजकों की अपील
बसंत धाम मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रम सोमबीर गुरु महाराज, मलवाणा धाम के सानिध्य में संपन्न होंगे।
उन्होंने पिलानी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रमों में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
