Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का किया स्वागत

बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का किया स्वागत

झुंझुनू, चिडावा के सुप्रसिद्ध बावलिया बाबा गणेश नारायण महाराज की दिव्य संदेश यात्रा का बगड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में शहर के गणमान्यजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक प्रभु शरण तिवाड़ी की अगुवाई में बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा मंगलवार सुबह श्री गणेश मन्दिर पहुंची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिध विश्वंभर पुनिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष ललित जोशी के आतिथ्य में शहर के गणमान्य लोगों ने बावलिया बाबा श्री गणेश नारायण महाराज का पूजन अर्चन व भव्य आरती कर प्रसाद लगाया और यात्रा के साथ आए श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया।यात्रा संयोजक प्रभुशरण तिवाड़ी सहयोगियों ने वहां उपस्थित भक्तजन को बावलिया बाबा की पुस्तकें व प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर गणेश हलवाई, उमाशंकर महमिया, डब्ल्यू शर्मा,पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विजय कुमार सैनी, सुरेश तिवाड़ी, संजय शुक्ला, वशिष्ठ शर्मा, राजेन्द्र ठठेरा, ममता शर्मा, अरुणा सिहाग, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, सी ए लोकेश अग्रवाल, महेन्द्र सोनी मणिविहार, मनोहर धूपिया, दयाराम सैनी, संदीप गोयल, दीपक स्वामी, सौरभ सोनी, एडवोकेट अनुपम शर्मा, विवेक बावलिया, प्रदीप महमिया, अशोक खेदड़, पंकज रोहिला, बबलू ठठेरा, नामित चांवरिया, कृष्णा आचार्य, सुरेंद्र सैनी, सुनील अग्रवाल, विकास सोनी, संदीप सैनी, नरेश ठठेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur