Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बेहरहमी से मौत के घाट उतारा विक्रम को

बेहरहमी से मौत के घाट उतारा विक्रम को

मृतक के भाई ने पांच लोगो के खिलाफ दी रिपोर्ट

घर पर चल रहा था नाच गाना और परिजन गए हुए थे बारात लेकर वही घर के एक युवक के लहूलुहान होकर इंडाली फाटक के आगे एक खेत में पड़े होने की सुचना पुलिस को कल रात को साढ़े आठ बजे मिली। बिना किसी देरी के पुलिस की टीम मौका ए वारदात पर पहुंची। वहा पर एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला जिसे देखकर ही पता चल रहा था कि इसकी हत्या बड़ी बेरहमी से किसी धार दार हथियार से की गई है। सदर थानाधिकारी सुरेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडाली फाटक के आगे एक खेत में कल रात लगभग 8:30 बजे एक डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो धारदार हथियार से युवक की मृत्यु करना प्रतीत हो रहा था। मृतक की शिनाख्त विक्रम सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह राजपूत निवासी बाकरा रोड के रूप में हुई। शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आज गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव को व मौके ए वारदात को देखने पर लगता है कि हत्यारे एक से अधिक रहे होंगे जिनसे मृतक का संघर्ष भी हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं मृतक के भाई पवन सिंह ने थाने में पांच नामजद लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस विभिन्न कोणों को ध्यान में रखकर में जाँच में जुटी हुई है। वहीं मृतक विक्रम सिंह शराब का आदी बताया जाता है तथा वह विवाहित भी था और उसके तीन बच्चे भी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur