Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बेवा शान्ति देवी भी पेन्शन नही मिलने से हैं परेशान

,

बेवा शान्ति देवी भी पेन्शन नही मिलने से हैं परेशान

शिमला [अनिल शर्मा ] यहीं हाल बेवा शान्ति देवी का भी है उसे भी छह माह से पेन्शन नही मिली है। शान्ति देवी का पीपीओ नम्बर के 2837/1 जीएनओएपी है। वो रोज बैंक के चक्कर काटती है। खेतडी भी उपकोष कार्यालय के चक्कर काट चुकी है लेकिन सुनने वाला कोई नही है। बेवा शान्ति देवी 72 साल की हो चुकी है। अब उसका शरीर भी जबाब दे चुका है। वो कोई दूसरा काम भी नही कर सकती इस कारण पूर्ण रूप से पेन्शन पर ही निर्भर है। पेन्शन नही मिलने से बेवा शान्ति देवी पाई पाई के लिए मोहताज हो रही है। कार्यवाहक विकास अधिकारी खेतडी महेन्द्र सिहं मेघवाल का कहना है कि मेरे को इस सम्बंध मे आपसे ही जानकारी मिली है। में इसकी जांच करवा रहा हूं। और शीघ्र ही पेन्शन शुरू करवा दी जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur