हनुमानगढ़ जिले के भादरा में नाबालिग छात्र रजत शर्मा के साथ हुई कथित जानलेवा मारपीट के विरोध में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में आक्रोश देखने को मिला।
सोमवार को विप्र फाउंडेशन और ब्रह्म चैतन्य संस्थान के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
SDM को सौंपा ज्ञापन
संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी (SDM) चिड़ावा को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 8 मई 2026 को बस संख्या RJ 10 PA 7251 के परिचालक और उसके साथियों ने मामूली विवाद में छात्र के साथ गंभीर मारपीट की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रतिनिधियों ने कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाई हैं, जिससे दोषियों को संरक्षण मिलने की आशंका है।
मुख्यमंत्री से की ये मांगें
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि:
- आरोपियों पर कठोर धाराएं लगाई जाएं
- पीड़ित छात्र रजत शर्मा को बेहतर और निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाए
- परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कई सामाजिक प्रतिनिधि रहे मौजूद
ज्ञापन कार्यक्रम में पृथ्वीराज शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, रामगोपाल मिश्र, राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, देवेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप कौशिक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।




