Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भगिनिया जोहड़ मे गणेश घाट के जीणोद्धार की रखी नींव

,

भगिनिया जोहड़ मे गणेश घाट के जीणोद्धार की रखी नींव

पुजारी आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य कैलाश ने पूजा अर्चना कर

झुंझुनू (हितेश पचार) चिड़ावा में बावलिया बाबा की शिवनगरी नाम से प्रख्यात पण्डित गणेश नारायण की तपोस्थली भगिनिया जोहड़ गणेश घाट के जीणोद्धार के लिए आज‌ बुधवार को शुभ मुहूर्त 12:15:15 सैकेंड पर संत आकाश नाथ जी महाराज के मुख्य सानिध्य में हुए पुजारी आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य कैलाश ने पूजा अर्चना कर नीवं रखी गई। चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने बताया की जोहड़ के सौंदर्यकरण व दार्शनिक स्थल को बनाने के लिए भामाशाहो व जनसहयोग से जोहड़ का जीणोद्धार कर विकसित करवाया जाएगा। इस दौरान मनोहर जांगिड़, विकास पटेवा, राजेंद्र सैनी, कुलदीप, प्रवीण लाटा, ओमप्रकाश बसवाला, मुकेश जलिंद्रा, आशीष जांगिड़ ,मुकेश खंडेलवाल, पार्षद मधु शर्मा, अनुज भगेरिया, संदीप कटारिया, हुक्मीचन्द ढाणी वाला सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur