Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खिरोड़ में भैरुजी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

,

खिरोड़ में भैरुजी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

खिरोड़, कस्बे के गौशाला के पीछे भोरली जोहड़ी मिठारवालों की ढाणी में रविवार सुबह भेरुजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता राजेश कटेवा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कटेवा, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, अतिथि उपसरपंच प्रह्लाद धनिया, महेंद्र सिंह शेखावत, एस एसी मोर्चा लोहार्गल मंडल अध्यक्ष पिंटू रिया आदि मंचासीन थे। सभी अतिथियों ने रिबन काटकर के विधि विधान से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भाजपा नेता राजेश कटेवा ने बैटिंग किया और मंडल अध्यक्ष लाल गुर्जर ने बोलिंग करवा करके मैच का शुभारंभ करवाया।

मंच से संबोधित कर रहे भाजपा नेता राजेश कटेवा ने क्रिकेट खिलाड़ियों से कहा क्रिकेट के साथ अन्य खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। क्रिकेट खेलने से हमारे शरीर निरोगी के साथ-साथ उत्कर्ष कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा हमारे देश दुनिया में क्रिकेट का एक अलग महत्व है। युवाओं का लोकप्रिय खेल है। पढ़ाई के साथ-साथ में भी क्रिकेट को भी खेलना बहुत जरूरी है जिसने मन स्वस्थ रहता है। उद्घाटन मैच शिवशक्ति क्रिकेट क्लब हरदयालपुरा व भेरुजी क्रिकेट क्लब के मध्य मध्य खेला गया। शिवशक्ति क्रिकेट क्लब 64 रन बनाकर विजेता हुई। इस मौके पर अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक टीम के ओपेन्द्र मिठारवाल, बृजेंद्र, बुलियो जाट, राकेश मिठारवाल ,सूरजभान,सुरेश मील, सुमेर मिठारवाल सभी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur