Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिता की पुण्य स्मृति में बाजीसर स्कूल में भामाशाह बनाएंगे कमरा

पिता की पुण्य स्मृति में बाजीसर स्कूल में भामाशाह बनाएंगे कमरा

झुंझुनू, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजीसर में एक कक्षा कक्ष का निर्माण मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य योजना में करवाया जाएगा। बाजीसर निवासी स्वर्गीय हरलाल सिंह बुडानिया के पुत्रों ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में विद्यालय को दो लाख इकक्यावन हजार रुपये दान किए हैं। इस राशि से मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में विद्यालय में एक कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। मंगलवार को प्रधानाध्यापक शीशराम गढ़वाल व राधेश्याम बुडानिया ने दो लाख इकायवन हजार का चेक एपीसी कमलेश तेतरवाल एपीसी समग्र शिक्षा व एसीबीईओ दामोदर जांगिड़ को भेंट किया। इस अवसर पर आरपी लोकेश धायल,उत्तम दाधीच,सरफराज अयूब,आलोक कौशिक,सुरेंद्र कालेर आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur