Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / काजड़ा में भामाशाहों का हुआ सम्मान

काजड़ा में भामाशाहों का हुआ सम्मान

सूरजगढ़, पंचायत समिति सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत काजड़ा में सरपंच मंजु तंवर के नेतृत्व में काजड़िया परिवार के भामाशाहों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि काजड़ा के ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण, सार्वजनिक पार्क का रंग-रोगन कार्य एवम् भापर ग्राम की धमाणी जोहड़ी में पानी की टंकी का निर्माण करवाने वाले भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया का पंचायत वासियों ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सरपंच मंजु तंवर ने भामाशाह प्रवीण कुमार काजड़िया को रामलला की तस्वीर भेंट करते हुए कहा कि आपने अपने पूज्य माता-पिता एवम् कौशल काजड़िया ने अपने पूज्य दादी जी दादा जी स्वर्गीय मैना देवी जी काजड़िया व श्याम सुंदर जी काजड़िया की पुण्य स्मृति में काजड़िया परिवार द्वारा निर्मित प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार एवम् सौंदर्यकरण कर ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का जो कार्य किया है, उसके लिए न केवल काजड़ा पंचायत वासी बल्कि क्षेत्र वासी भी आभार प्रकट करते हैं। सरपंच मंजु तंवर ने गत चार वर्षों के अपने कार्यकाल में काजड़िया परिवार सहित संघी परिवार एवम् केडिया परिवारजन द्वारा पंचायत में करवाए गए अनेकों कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिवकुमार काजड़िया, प्रदीप काजड़िया, अजय काजड़िया, आनन्द काजड़िया, विष्णुकांत काजड़िया, अजय कुमार काजड़िया, अनिल काजड़िया सहित मातृशक्ति आशा काजड़िया, अंजू ,कमला, ऊषा, कविता, रंजना, सुनीला, बेला का गणमान्य पंचायत वासियों ने माल्यार्पण कर साफा पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। काजड़िया परिवार की तरफ से भामाशाह प्रवीण कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि काजड़ा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में काजड़िया परिवार हमेशा तत्पर रहेगा। सरपंच मंजु तंवर की मांग पर काजड़िया परिवार ने सेठ रतनलाल काजड़िया राजकीय चिकित्सालय में दो हाल, पार्किंग टीन शेड व सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चार कमरे बनवाने सहित अन्य विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार काजड़िया द्वारा अशोक कुमावत व रोबिन चंदेलिया को शॉल ओढ़ाकर व नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपसरपंच राकेश कुमावत, भीम सिंह शेखावत, डॉ महेश यादव, महावीर प्रसाद सैनी, कैलाश नागवान, आदर्श समाज समिति इंडिया के फाउंडर धर्मपाल गाँधी, भगवती प्रसाद स्वामी, भरत नागवान, सुशील मारवाल, सत्यनारायण सिंगाठिया, विनोद सोनी, जगदीश प्रसाद सेन, नाहर सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, विष्णु नागवान, अनिल कलावटिया, प्रकाश मेघवाल, प्यारेलाल मेघवाल, प्यारेलाल कुमावत, शायर सिंह शेखावत, छंगाराम मिस्त्री,अनिल मिस्त्री, प्रताप सिंह तंवर, मुकेश कुमावत, सांवरमल जांगिड़, विमला जांगिड़, रमेश गुर्जर,राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, रॉबिन चंदेलिया, राजेन्द्र सैनी, संग्राम सिंह शेखावत,मनोज मिस्त्री, दीपक चंदेलिया,मुकेश स्वामी, मुकेश कुमार,बंटी चंदेलिया, लिछमण कुमावत, अंकित नागवान, हिमांशु नागवान, संदीप शेखावत, राम प्रताप जांगिड़, विकी मारवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने किया। सरपंच मंजु तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur