Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भारू ग्राम में न्याय आपके द्वार शिविर में जमीनों के पट्टों देने के निर्देशों के बाद खिले काश्तकारों के चेहरे

भारू ग्राम में न्याय आपके द्वार शिविर में जमीनों के पट्टों देने के निर्देशों के बाद खिले काश्तकारों के चेहरे

जिला मुख्यालय झुंझुनू तहसील की ग्राम पंचायत भारू के अटल सेवा केन्द्र में 24 मई को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार  शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर काश्तकारों के लिये वरदान साबित हुआ।  न्याय आपके द्वार  शिविर में जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने जैसे ही अधिकारियों को फतेहपुर-नारनौल हाईवे परिक्षेत्रा से दूर भूमि के जमीनों के पट्टे देने के निर्देश दिये, किसानों के चेहरों पर खुशियां बिखर गई। उन्हें लगा जैसे उनकी आज बरसों पुरानी मुराद पूरी हो गई हो।  जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फतेहपुर नारनौल हाईवे परिक्षेत्रा में आने वाली जमीनों के काश्तकारों को छोड़कर अन्य काश्तकारों को उनकी जमीनों के पट्टे जारी करने की कार्यवाही अमल में लायें। उन्होंने कहा कि जिन काश्तकारों की जमीनें हाईवे में एक्वायर नहीं हों, उन्हें बेवजह परेशान करने की जरूरत नहीं। यादव झुंझुनू तहसील की ग्राम पंचायत भारू में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में ग्रामवासियों को बताया कि यह शिविर राज्य सरकार का बहुद्देश्यीय अभियान है, इसमें जिले के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये। शिविर में निस्तारित विवादों मंे खातेदारी विवाद और विभाजन के 19 प्रकरणों को आपसी सहमति से निस्तारित किया गया। अदालतों में जिन राजस्व मुकदमों के फैसला होने में ही बरसों लग जाते हैं, उन्हें आपसी सहमति से निपटाने में एक पल भी निस्तारित कर दिया। इस शिविर में कुल 227 मामलों का निस्तारण हुआ, उनमें से कुछ प्रकरण ऐसे भी थे, जो अदालत की शरण में जा चुके थे। शिविर में निस्तारित मामलों में खाते विभाजन के 19 मामले निस्तारित हुए, जिससे 57 खातेदारों को लाभ मिला है। नामान्तरण के 53, धारा 183 बी के एक राजस्व नकलें 92, सीमाज्ञान एवं पालना के 4, धारा 251 के 3 तथा अन्य के 55 मामलों को निस्तारित किये गये। ग्रामीणों ने इन शिविरों के लिये राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला उप खंड अधिकारी श्रीमती अल्का विश्नोई, तहसीलदार श्रीमती दमयंती कंवर, नायब तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, भंवर सिंह मीणा, रामनिवास महलां, संजीव राकेश मील, सरपंच सीमा देवी भी उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur