Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भैसावता खुर्द मे किया सुरेन्द्र अहलावत ने बोरवेल का उद्घाटन

भैसावता खुर्द मे किया सुरेन्द्र अहलावत ने बोरवेल का उद्घाटन

बोरवेल का उद्घाटन करतेे अतिथि व ग्रामीण सिंघाना, क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए आमजन को पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए शनिवार को भाजपा नेता एवं शिक्षाविद् सुरेन्द्र अहलावत ने भैसावता खुर्द में एक थ्री फेस बोरवेल का उद्घाटन कर लोगों को राहत दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सुरेन्द्र अहलावत का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अहलावत ने कहा कि क्षेत्र में गहराते भूजल स्तर व पेयजल संकट को देखते हुए हमारी सांसद ने सूरजगढ़ विधानसभा को भी कुंभाराम लिफ्ट कनाल परियोजना में जुड़वा दिया है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता को पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी वहीं जिले को यमुना का पानी भी मिल जाएगा। इस मौके पर नगेन्द्र धनखड़, प्यारेलाल धनखड़, भाजपा नर मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया, पुहानियां सरपंच मालाराम यादव, कृष्ण कुमार यादव, नत्थुलाल जांगिड़, शेरसिंह नेहरा सहित अनेक लोग मौजूद थेेेे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur