Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का किया विस्तार

भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का किया विस्तार

सामाजिक न्याय एवं समानता को बढ़ाने की दिशा में संगठन करेगा काम – जिलाध्यक्ष

झुंझुनूं, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास आल्हा की अनुशंसा पर भीम आर्मी प्रमुख सांसद चन्द्र शेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की अनुमति से जिला उपाध्यक्ष पद पद विकास मेघवाल, नरेश कुमार सैनी को मनोनीत किया गया। वहीं जिला सचिव पद पद उपसरपंच रविन्द्र कुमार गर्वा, सुधीर कुमार को मनोनित किया गया। सह-सचिव पद के लिए मनोज कुमार बोयल, शिवरतन चंदेलिया को बनाया गया है। वहीं जिला मंत्री के लिए अजय कुमार नूआ, जिला महामंत्री पद के लिए मुकेश आलडिया को नियुक्त किया है। जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी से अरविंद सुनिया को नवाजा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी गजानंद खरेसवाल एवं राहूल डाबड़ी को दी गई है। भीम आर्मी झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया हैं कि भीम आर्मी का विस्तार तहसील स्तर,ग्राम पंचायत स्तर एवं नगरपालिका स्तर पर भी गठन बहुत जल्दी किया गया जायेगा। भीम आर्मी जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सभी जातियों के लोगों के बीच समानता एवं एकता की स्थापना पर विशेष फोकस रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur