Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu: नाबालिग दुष्कर्म केस: भीम आर्मी की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी

Jhunjhunu: नाबालिग दुष्कर्म केस: भीम आर्मी की भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी

आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी

झुंझुनूं, पिलानी। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर जुटे रहे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।


पदाधिकारी तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर

जिला महासचिव (आसपा) कपिल आर्यन गोठवाल ने बताया कि भीम आर्मी के पदाधिकारी बिना खाए-पीए लगातार तीसरे दिन धरना स्थल पर डटे रहे।
उनकी मांग है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों की सूची

  1. सत्यवान इनदासर — पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  2. रवि मरोड़िया (गाडराटा) — प्रदेश सचिव
  3. विकास आल्हा — जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं
  4. प्रीतम बिजोली — तहसील अध्यक्ष, सूरजगढ़
  5. सोमबीर आजाद (नवां) — तहसील अध्यक्ष, राजगढ़
  6. मनोज कुमार (नवां)
  7. मदनलाल कुमार

महापरिनिर्वाण दिवस भी धरना स्थल पर मनाया जाएगा

जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस धरना स्थल पर सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा:

“जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, धरना और अनशन जारी रहेगा। कल तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”


सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का समर्थन जारी

धरना स्थल पर लगातार सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और भीम आर्मी पदाधिकारी पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

  • कैलाश दास महाराज
  • महेंद्र सिंह चारावास (पूर्व विधायक प्रत्याशी)
  • आसपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल
  • जिला मंत्री रवि चंदेलिया
  • प्रो. चेतराम लिखवा (पिलानी तहसील अध्यक्ष)
  • योगेश कुमार टंडन (मलसीसर तहसील अध्यक्ष)
  • राकेश पाथड़िया (उपसरपंच, तहसील महासचिव)
  • विक्रम इंडाली (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष)
  • राजेंद्र कुमार
  • सोमबीर आजाद (राजगढ़)
  • राजेंद्र नवां
  • शेरसिंह मोरवा
  • अजय
  • शीशराम
  • विजेंद्र बेरवाल (नवां)
  • साहिल कुमार
  • संदीप गोठवाल
  • मिश्रुराम
  • पीड़ित परिवार की माताजी
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur