Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भीम आर्मी ने झुंझुनूं में 14 बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी ने झुंझुनूं में 14 बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सर्किट हाउस में 14 बिन्दुओं का मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में जिले में दलित समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो जिले में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं:

  1. झुंझुनूं जिला परिषद के पास स्थित सर्किल का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल रखा जाए।
  2. सभी तहसील और पंचायत समिति कार्यालयों पर भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए।
  3. पुलिस द्वारा फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाने से पूर्व गहन जांच के आदेश अनिवार्य किए जाएं।
  4. पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा और वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
  5. SC/ST मामलों में अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  6. SC/ST समुदाय की कृषि भूमि की सुरक्षा हो और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  7. राजस्थान में जातिगत जनगणना कराई जाए ताकि सही नीति निर्धारण संभव हो सके।
  8. शैक्षणिक छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों को पारदर्शी तरीके से मिले।
  9. विवाह समारोहों में दलित बारातों को रोकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  10. सरकारी स्कूलों में छुआछूत व भेदभाव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
  11. सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, विशेष रूप से एससी/एसटी बहुल क्षेत्रों में।
  12. अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा दिया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
  13. सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए।
  14. सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में दलित युवक के साथ हुई अमानवीय घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे:
आसपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चंदेल, भीम आर्मी उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, सकील फौजी महेंद्र सिंह चारावास, सेवानिवृत प्राचार्य जयलाल , पार्षद सुभाष बुंदेला, अजय कुमार वर्मा,सुदर्शन महेरिया, आदि उपस्थित रहे।

भीम आर्मी झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने इन मांगों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो संगठन भारत एकता मिशन के बैनर तले आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur