Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भौडकी ग्राम मे पुत्र ने की पिता की हत्या

भौडकी ग्राम मे पुत्र ने की पिता की हत्या

हुई मौके पर ही मौत

गुढ़ा गौड़जी [ संदीप चौधरी ] गुढ़ा गौड़जी के निकटवर्ती ग्राम भोड़की के नितडो की ढाणी में एक पुत्र ने ही पिता की हत्या कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्योमाल पुत्र भीमाराम जाति जाट उम्र 80 वर्ष को उसी के पुत्र छोटू ने धारदार हथियार दाताली से गर्दन पर चार पांच वार किए जिससे स्योमाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को गुढ़ा गौड़जी राजकीय अस्पताल में लाया गया। मुखबिर की सूचना पर गुढ़ा गौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची। गुढ़ा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव के निर्देशानुसार एएसआई रोहिताश कुमार ताखर मय स्टाफ रहे मौजूद। मृतक की डेड बॉडी को गुढ़ा गौड़जी सीएचसी में रखवाया गया तथा पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया गया। गुढ़ा गौड़जी पुलिस द्वारा आरोपी छोटू को घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur