शिमला[अनिल शर्मा ] बनबीर वाला मे स्थित बाबा भृर्तहरि धाम पर सडक नही होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। वर्षा के मौसम मे रास्ते मे पानी भर जाता है। जिसके कारण मन्दिर तक जाने मे परेशानी होती है। यहां पर सुबह 4 बजे शिमला व रवां के सैकडों ग्रामीण रोजाना व्यायाम करने आते हैं। दिनभर लोगों को आवागमन रहता है। इस स्थान पर भादवा की अष्टमी को विशाल मेला भी लगता है। ग्रामीणों ने इस स्थान पर इन्टरलोक सडक बनवाने हेतु अनेक बार सरपंच, विकास अधिकारी, जिला कलेक्टर तथा विधायक से भी अनुरोध किया हे। लेकिन किसी ने भी इस धार्मिक स्थान की तरफ ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने मुख्य सडक से धाम तक 150 मीटर इन्टरलोक सडक बनाने हेतु पुन: मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भृर्तहरि धाम तक सडक बनाने की मांग
भृर्तहरि धाम तक सडक बनाने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।