Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ACB Action: राजस्थान में फिर ACB का बड़ा एक्शन, 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते महिला हैड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

,

ACB Action: राजस्थान में फिर ACB का बड़ा एक्शन, 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते महिला हैड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Rajasthan ACB Action : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपिया संतोष हैड कानि० न० 2549, पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं को 20,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व उसके भाई व चाचा के विरुद्ध पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का प्रकरण दर्ज है जिसका अनुसंधान संतोष हैड कानि० न० 2549 द्वारा किया जा रहा था।

आरोपिया  संतोष हैड कानि ने परिवादी व उसके भाई का नाम हटाने व परिवादी के भाई को बन्द नही करने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत पर गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपिया संतोष हैड कानि ने परिवादी से दिनांक 10/11/2025 को 3000 रुपये, दिनांक 14.11.2025 को 7000 रुपये ले लिये।

रिश्वत मांग के अनुशरण में आज दिनांक 15.11.2025 को ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें अरोपिया संतोष हैड कानि ने परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पहनी हुई स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिये जहां से रिश्वत राशि 20,000 रुपये बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।

जिस पर ए.सी.ची. जयपुर रेंज के राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के शब्बीर खान, उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur