Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : सड़क हादसा: बाइक सवार गंभीर, जयपुर रेफर

,

Jhunjhunu News : सड़क हादसा: बाइक सवार गंभीर, जयपुर रेफर

108 ambulance rescuing injured biker on Chirawa Mandrella road

चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर मिला घायल युवक, हालत बिगड़ने पर जयपुर भेजा गया
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

108 एंबुलेंस ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के चालक अंकित निर्मल और ईएमटी बंटी नूनिया मौके पर महज 3 मिनट में पहुंच गए।

उन्होंने घायल युवक नवीन पुत्र शीशराम निवासी ठिमाऊ को तुरंत उठाकर चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार, फिर रेफर

अस्पताल में डॉ. जयप्रकाश धायल और नर्सिंग स्टाफ कर्मवीर श्योराण, संजय व तनवीर ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया।

हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हालत बिगड़ने पर जयपुर भेजा गया

झुंझुनूं में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने युवक को देर रात जयपुर रेफर कर दिया।

हादसे के कारणों का नहीं चला पता

घायल युवक के अचेत होने के कारण दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,

“युवक सड़क के बीचोंबीच पड़ा था, जबकि उसकी मोटरसाइकिल किनारे गिरी हुई थी।”

परिजनों को दी गई सूचना

घटना की जानकारी तुरंत युवक के परिजनों को दे दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।