Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बाइक चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

बाइक चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

सूरजगढ़ पुलिस को

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] रेलवे स्टेशन के पास सात दिन पूर्व हुई बाइक चोरी के मामले में सूरजगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस ने चुराई गई बाइक के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार वार्ड तीन निवासी धर्मवीर जाट पांच अगस्त की रात को अपनी बाइक को रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कर कही बाहर गया था। उसके बाद वह दूसरे दिन वापस आया तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ बाइक चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद थानाधिकारी के निर्देश पर हैड कांस्टेबल शीशराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जो जाँच में जुटी हुई थी सोमवार को पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिली की श्यालु कलां का सुनील उर्फ़ धोलिया मेघवाल गांव में चुराई गई बाइक के साथ घूम रहा है उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराई गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जायेगा आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। खैर अब देखना होगा की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपी से पूछताछ के दौरान क्या पुलिस कोई अन्य वारदातों के बारे में खुलासा कर पाती है या नहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur