Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिमला बेनीवाल को दोबारा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली

,

बिमला बेनीवाल को दोबारा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली

महिला कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
,
झुंझुनू, नगरपरिषद की पूर्व उपसभापति बिमला बेनीवाल को महिला कांग्रेस की दोबारा प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बिमला पूर्व में महिला जिलाध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुकी है। बिमला बेनीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का आभार जताते हुए बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगी और पार्टी की मजबूती की दिशा में काम करूंगी । महिलाओं को कांग्रेस से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार रिपीट करने में जी जान लगा देंगे। नियुक्ति पर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष तारा देवी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका, जिला परिषद सदस्य डॉक्टर विनीता रणवा, पार्षद मंजु, पार्षद सुनीता रेवाड़, सुमित्रा शरबती कस्वा, संतोष लालपुरिया,पिंकी धुपिया स्वागत करते हुए बधाई दी। ,सभापति नगमा, प्रधान पुष्पा, चाहर ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, पूर्व चेयरमेन तैयब अली, उपसभापति राकेश, झाझडिया रामनारायण कुमावत, उमर कुरैशी, जुलफीकार खोखर रेणु झाझड़िया, पार्षद शारदा समेत अन्य पदाधिकारीयो ने परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur