Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिरजू सिंह शेखावत बने अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष

बिरजू सिंह शेखावत बने अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष

झुंझुनूं, झुंझुनूं अभिभाषक संस्था की कार्यकारिणी के मंगलवार को सम्पन्न हुये चुनावो में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट बिरजू सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र सिंह बारहठ व महासचिव पद पर सुरेन्द्र कुमार भूपेश निर्वाचित हुये है जबकि सह सचिव पद पर विकास झाझड़िया, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर मीणा व पुस्तकालय सचिव महेन्द्र कुमार कुमावत निर्विरोध निर्वाचित हुये है। निर्वाचन अधिकारी सुभाषचंद्र, नफीस अहमद खां व द्वारका प्रसाद वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बिरजू सिंह शेखावत व विजय कुमार ओला के मध्य मुकाबला था जिसमें बिरजू सिंह शेखावत को 201 व विजय कुमार ओला को 178 मत मिले। इस प्रकार शेखावत 23 मतो से विजयी हुये वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र सिंह बारहठ व मुर्करम अंसारी के मध्य मुकाबला था जिसमें बारहठ को 195 व अंसारी को 181 मत मिले। इस प्रकार बारहठ 14 मतो से विजयी हुये जबकि महासचिव पद पर मीना कुमारी व सुरेन्द्र कुमार भूपेश के मध्य हुये मुकाबले में मीना कुमारी को 167 व सुरेन्द्र भूपेश को 211 मत मिले। इस प्रकार भूपेश 44 मतो से विजयी हुयी। कुल 425 मतो में से 382 मत पड़े थे। विजयी के बाद वकीलो ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur