Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिसाऊ में हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्रा पर्व का आगाज

,

बिसाऊ में हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्रा पर्व का आगाज

कस्बे में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के नेतृत्व में हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्रा पर्व के शुभारंभ की शुरूआत बाइक पर भगवा रैली के रूप में मनाया गया। वहीं घर-घर नवरात्र कीघट स्थापना की गई। कस्बे को भगवा झण्डों से सजाया गया। स्वयं सेवकों का उत्सव जोश के साथ था। रैली कस्बे के गोगामेड़ी टिला से प्रारंभ हुई जो की डीजे के साथविभिन्न मार्गो से होते हुए तपसीजी के डेरे बाबा बर्फानी आश्रम में आकर सम्पन्न हो गई। रैली जय श्रीराम, भारतमाता की जयकारों केसाथ गुंजाय मान हो रही थी। कस्बे के लोगों का पूर्ण सहयोग रहा। स्टेशन मार्ग पर पालिका अध्यक्ष की ओर से जल की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर आर्य समाज के लोगों ने नव वर्ष पर अपने कार्यालय में हवन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur