Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जनाक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी

,

जनाक्रोश आंदोलन को लेकर भाजपा ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी

आगामी 28 मई को प्रस्तावित

झुंझुनू, आगामी 28 मई को जिला मुख्यालय पर रोड़ नम्बर दो पर स्थित कान्हा गार्डन में प्रस्तावित भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की सहमति से आंदोलन के जिला प्रभारी सांसद नरेंद्र कुमार खींचड़ ने जिला सह प्रभारी एवं विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया एवं भाजपा नेता राजेश दहिया को आंदोलन का जिला सह प्रभारी तथा सरजीत चौधरी को झुंझुनू विधानसभा का प्रभारी एवं सुनील लांबा को सह प्रभारी , ओमेंद्र चारण को नवलगढ़ विधानसभा का प्रभारी एवं सुभाष लांबा को सह प्रभारी , कुबेर सिंह शेखावत को उदयपुरवाटी का प्रभारी एवं जय सिंह माठ को सह प्रभारी, धर्मपाल गुर्जर को खेतड़ी का प्रभारी एवं निखिल शर्मा को सह प्रभारी, बलवान सिंह को सूरजगढ़ का प्रभारी एवं रतन सिंह तंवर को सह प्रभारी, कैलाश मेघवाल को पिलानी का प्रभारी एवं भीम सिंह कटेवा को सह प्रभारी , सुशीला सीगड़ा को मंडावा का प्रभारी एवं गिरधारी खींचड़ को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur