Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा बिसाऊ शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

,

भाजपा बिसाऊ शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

गंगा माई मन्दिर में

बिसाऊ, भारतीय जनता पार्टी बिसाऊ शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को गंगा माई मन्दिर में आयोजित की गई। कार्यसमिति के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया एवं मण्डल अध्यक्ष भवानीशंकर महनसरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ढूकिया ने कहा कि राज्य सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जन आक्रोश रथ यात्रा को बिसाऊ मण्डल में कार्यक्रम की योजना बनाई व क्रांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। ढूकिया ने बताया कि 1 दिसम्बर 2022 से राजस्थान सरकार के विरोध में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के 57 ग्राम पंचायतों एवं 2 नगरपालिका में भाजपा द्वारा जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जायेगी। एडवोकेट पवन कुमार ने राज्य सरकार के खिलाफ राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिसका कपिलेश शर्मा ने समर्थन किया। इस अवसर पर घीसाराम माटोलिया, सुनिल जांगिड़, द्वारका प्रसाद सैनी, गोविन्द राम वर्मा, बैजनाथ सैनी, अरविन्द सोनी, विनोद बागड़ी, कल्याण सिंह शेखावत, गोरीशंकर माछलपुरिया, जयप्रकाश अजाड़ीवाल, अदनान तंवर, हासिम खत्री, गजानन्द दाधीच, दिनेश सैनी, सुभाष खटिक, जगदीश प्रसाद सैनी, ललीत कुमार, सुरेश सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन विलास सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur