Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

,

भाजपा ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

सेठ मोतीलाल स्टेडियम के पास इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर प्रांगण में

झुंझुनू, स्थानीय सेठ मोतीलाल स्टेडियम के पास इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191 वी जयंती नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा की अगुवाई में मनाई गई । भाजपा कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके जीवन पर प्रकाश डाला । भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया । जिला प्रवक्ता एवं मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि भारत देश में कुरीतियों व रूढ़ियों को समाप्त करने के लिए अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया, उनमें से एक सावित्रीबाई फुले जिन्होंने दबी कुचली महिलाओं को उबारने के लिए इस धरती पर जन्म लिया और देश की पहली महिला शिक्षिका बनी। उन्होंने भारी परेशानियों का सामना कर महिलाओं को शिक्षित किया व पुरुषों के साथ बराबरी का दर्जा दिलवाया, उसी का परिणाम है कि आज महिलाएं देश की सेवा में पुरुषों के साथ भागीदारी निभा रही है। इस मौके पर झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी , झुंझुनू नगर मंडल महामंत्री दिलीप सैनी , विजेंद्र हटवाल, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय सैनी सभा संरक्षक जगदीश सैनी, भागीरथ मल सैनी , कैलाश सैनी, महेश बसावतिया , सुनील सैनी, समाजसेवी दरिया सिंह गोदारा, ख्यालीराम कुमावत, विजय सैनी, लीलाधर सैनी, प्रदीप नायक एससी मोर्चा जिला मंत्री मुकेश नायक, रामकरण सैनी, ताराचंद गोड, ताराचंद सैनी , छाजूराम सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लक्ष्मीकांत व्यास , अमित स्वामी सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur