Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

भाजपा ने मनाई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

झुँझुनू, बगड़ रोड़ स्थित शहीद इंद्र सिंह स्मारक स्थल के पास रेस्टोरेंट परिसर में सावित्रीबाई फुले की 126 वीं पुण्यतिथि भाजपा नगर मण्डल युवा मोर्चा द्वारा मनाई गई । इस मौक़े पर भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी व उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी द्वारा मां सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व समाज में महिला शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए आग्रह किया गया ।वक्ताओं ने फूले को प्रेरणा स्रोत बताते हुए समाज में फैली कुरीतियों कन्या भ्रूण हत्या ,बाल विवाह ,दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने पर ज़ोर दिया ।इस मौक़े पर बजरंगलाल सैनी, विनोद सैनी अशोकनगर, मनीराम सैनी, राजू मिस्त्री, दिलीप सैनी, अंकित सैनी, करण सैनी, मनीष सैनी, रणबीर, आदित्य, नानू दहिया, पवन सिंगोदिया, मनोज सैनी, विशाल सैनी आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur