Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हरियाणा की जीत पर भाजपाइयो ने मनाया उत्सव

हरियाणा की जीत पर भाजपाइयो ने मनाया उत्सव

झुंझुनू, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय को लेकर स्थानीय गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व व मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में ढोल ताशों के साथ नाचते गाते उत्सव मनाया। इस मौक़े पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हरियाणा में तीसरीबार लगातार भाजपा की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने अपना हर्ष व जोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाज़ी की।इस मौक़े पर ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के द्वारा किए विकास ने फिर से इतिहास रचा है।ये कांग्रेस के झूठ पर भाजपा की सच्चाई की जीत है।इसी प्रकार भाजपा झुझुनू विधानसभा उप चुनाव में भी विजय का कमल खिलाएगी। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके जंकल्याणकारी कार्यों पर विश्वास जताया है।हरियाणा की जीत का सकारात्मक प्रभाव झुझुनू विधानसभा उप चुनाव पर भी पड़ेगा।इस मौक़े पर राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, पूर्व ज़िलाध्यक्ष जगदीस खाजपुरिया, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, राजेश बाबल, महेश जिनगर, शिवचरन पुरोहित, उमाशंकर महमिया,प्रकाश सुरौलिया, इंद्राज सैनी, ज़िला मंत्री महेंद्र चंदवा, सोशियल मीडिया ज़िला संयोजक पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, आईटी ज़िला संयोजक सौरभ सोनी, पार्षद विजय सैनी, संजय पारीक, प्रमोद खण्डेलिया,संदीप चाँवरिया, मंजु चौहान, ममता शर्मा, सावित्री सैनी, संजय मोरवाल, विनोद जांगिड, सुरेंद्र सिह छावसरी, नगर महामंत्री रवि लांबा, दलिप सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी,पंकज टेलर, प्रकाश जांगिड,मनोहर धूपिया, श्रीराम सैनी, लीलाधार पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, कपिल सोनी, दीपक स्वामी, ज्योति प्रकाश शर्मा,नीटू केडिया, जुगल मोदी, शंभु नेहरा, महेंद्र सोनी,विजेंद्र हटवाल, अशोक मोदी, विनोद चौहान,राजेंद्र ठठेरा, अनुपम शर्मा, पंकज बावलिया, शक्ति सिह शेखावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur