Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

,

भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

वीडियो वैन संकल्प पत्र सुझाव पेटिका का हुआ लोकार्पण

झुंझुनू, बगड़ रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय में जिला कार्यकारिणी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले की प्रत्येक विधानसभा में वीडियो वेन के माध्यम से संकल्प पत्र सुझाव पेटीका में संकल्प पत्र हेतू सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। जिला कार्यकर्णी की बैठक में सुझाव पेटीका का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है।आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत कर तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। भाजपा प्रत्याशी बबलु चौधरी ने कहा कि वीडियो वेन संकल्प पत्र पेटीका के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं एवं सुझाव पेटी में डालेंगे। इन सुझावों को संकलित कर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र संकलित कर इन सुझावों को मुर्त रूप देंगे। बबलु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बहुत से असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों को लाभार्थी एवं नवमतदाता अभियान के अंतरगत प्रत्येक घर तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकर की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां देने की जिम्मेदारीयां सोपी। इनके अलावा जिला माहामंत्री राजेश दहिया एवं योगेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, शेर सिंह निर्वाण, मदन लाल सैनी, जिला मंत्री महावीर ढाका, मंजू सैनी, नीता यादव, महेंद्र चंदवा, ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मीडिया संयोजक संतोष शर्मा, अमर सिंह, विजय बाजला, राकेश जांगिड, दिनेश कायस्थपुरा सुमेर सिंह कड़वासरा, सत्यनारायण सैनी, सुभाष लांबा, महेश जीनगर, रजत स्वामी, रवी दत्त शर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर कमलचंद सैनी, श्रावण सैनी, विजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, विकास पुरोहित, रवी लांबा, अशोक कुमार हलकारा, विकास भास्कर, बजरंग सिंह शेखावत, बबलु, विष्णु, कुबेर सिंह शेखावत, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, संजय जाखड़, मातुराम स्वामी होशियार शर्मा, प्रकाश जांगिड, कपिल कुमार, विकास शर्मा, संदीप, सुमेर सिंह स्वामी, प्रामोद खंडेलिया, अजय तिवारी, अंकित सैनी साहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur