Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक झुंझुनू में सम्पन्न

,

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक झुंझुनू में सम्पन्न

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू की जिला कार्यसमिति बैठक बुधवार को एस.एस. मोदी स्कूल में पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा ने बतौर अतिथा भाग लिया। वंदेमातरम के गीत से आरम्भ हुई बैठक का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी रखी।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया तथा कहा कि राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने वाली है इसमें हमारी अधिकाधिक भागीदारी हो।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा ने राज्य सरकार की विफलताओं तथा सांसद नरेन्द्र कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की।बैठक के प्रथम सत्र में जिला प्रभारी के. डी. बाबर ने संगठनात्मक व्रत लिया तथा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने आगामी कार्यक्रम एवं बूथ संरचना और पन्ना प्रमुख रचना को लेकर विषय रखा। बैठक से पूर्व देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एंव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।बैठक में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया,पूर्व सांसद संतोष अहलावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल सैनी,विकास शर्मा, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाम्बू, प्यारेलाल ढूकिया,सुनील लाम्बा, सुशीला सीगडा, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, धर्मपाल गुर्जर, कैलाश मेघवाल, रवि सैनी, जिला मंत्री मंजू सैनी,महेंद्र चंदवा, नीता यादव, सुनीता स्वामी, रिशाल कंवर, रामस्वरूप सैनी, महावीर ढाका, भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, ओ.बी.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, एस . टी .मोर्चा के जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया, पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड, के.के. जानू, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दलीप सवामी, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा,अंजू सैनी,पूर्व प्रधान बिमला चौधरी, भाजपा नेता वीरपाल सिंह शेखावत, राजेश कटेवा,भरत बोहरा,राजेन्द्र शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डा. सुरेंद्र भगीना, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक शर्मा, निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, सहीराम गुर्जर, सोशल मीडिया के संयोजक सुभाष सैनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक मदनलाल सैनी, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक लोकेश अग्रवाल, बुधराम सैनी, सहित सभी मंडलो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने किया तथा धन्यवाद शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur