Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी पार्टी है – ढूकिया

,

भाजपा सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी पार्टी है – ढूकिया

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मलसीसर ग्रामीण मण्डल के चौमाल गेस्ट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रवासी प्यारेलाल ढूकिया के आतिथ्य में मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी का ध्वजारोहण कर एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा एवं प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी सुना गया। ढूकिया ने बताया कि भाजपा सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी पार्टी हो गई है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मंत्र के साथ काम कर रही है। भाजपा एक जनहित में काम करने वाली व राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा पार्टी आज एक विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, ओबीसी मण्डल मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ प्रजापत, मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष डालमिया, मण्डल महामंत्री नरेश सिंह शेखावत, प्रवीणा साँखला, आईटी सैल प्रभारी विरेन्द्र सिंह राणा, अरूण कौशिक, रामरतन चौमाल, भंवर सिंह निर्वाण, सुनिल चौमाल, संदीप खेमका, गजेन्द्र सिंह निर्वाण, विष्णु कुमार गुप्ता, रवि निर्वाण, हरिराम जोया, दलिप सिंह चौहान, माहीधन, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur