Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्यमंत्री भजनलाल एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के झुंझुनू आगमन को लेकर भाजपा जुटी तैयारियों में

मुख्यमंत्री भजनलाल एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के झुंझुनू आगमन को लेकर भाजपा जुटी तैयारियों में

झुंझुनू, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आगामी 20 मार्च को होने वाले झुंझुनू प्रवास की तैयारियों को लेकर एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आतिथ्य में होने वाली क्लस्टर कार्यकर्ता एवं कोर कमेटी की बैठक की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सोपा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रातः 9:50 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा झुंझुनू पहुंचेंगे। हेलीपैड से रवाना होकर ठीक 10:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोनों ही बैठकें बगड़ रोड नाथ जी के टीले के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगी। सैनी ने बताया कि हवाई पट्टी से जिला कार्यालय के मध्य 7 पॉइंट बनाकर अलग-अलग मोर्चों द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत किया जाएगा। सैनी ने बताया कि बैठक में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र के अलावा सीकर एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जारी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के के जानू, जिला प्रभारी के डी बाबर, सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, सांसद नरेंद्र कुमार, झुंझुनू विधानसभा प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी, उदयपुरवाटी विधानसभा प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, रामनिरंजन पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, नवलगढ़ विधानसभा प्रभारी मनोज बाटड़, महेश जीनगर, इंद्राज सैनी, सतीश गजराज, अतुल खीचड़, राकेश सहल, विकास चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, मीडिया प्रकोष्ठ के क्लस्टर संयोजक संतोष शर्मा, इंद्राज सैनी, ललित जोशी, रवि लंबा, विजय सैनी, रामनिवास सैनी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, प्रमोद जानू, विजय बाजला, विजय डारा, पुरुषोत्तम खाजुरिया, गुलजारी बैद्य, चंद्र प्रकाश जोशी, हरिकिशन शुक्ला, नवल स्वामी, अजय तिवारी, प्रमोद खंडेलिया, संजय जांगिड़, श्रवण सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur