Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नेता कमल कांत शर्मा व शिवभक्त सुभाष नायक का किया अभिनंदन

भाजपा नेता कमल कांत शर्मा व शिवभक्त सुभाष नायक का किया अभिनंदन

झुंझुनू, समाज सेवा व सनातन धर्म की रक्षा हेतु लगातार प्रयत्नशील भाजपा नेता कमल कांत शर्मा तथा शिवभक्त सुभाष नायक का अभिनंदन किया गया। नायक समाज के अध्यक्ष किशनलाल नायक ने बताया कि अनगासर रोड स्थित अंबा माता मंदिर में नायक समाज की ओर से समाज सेवा में अपनी महती भूमिका निभाने तथा सनातन हिंदू समाज के उत्थान हेतु लगातार प्रयत्न कर अनेकों कार्यक्रम करने वाले भाजपा नेता कमल कांत शर्मा व 12 ज्योतिर्लिंग की 9 हजार किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा करने वाले अनन्य शिव भक्त सुभाष नायक का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। शर्मा व नायक का पुष्पमाला, साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर शर्मा व नायक ने अंबा माता के दर्शन कर भगवान शिव का अभिषेक भी किया तथा शिव बारात में शिव पार्वती ,रामदरबार व शिवग़णो का अभिनय करने वाले कलाकारों व युवतियों को पारितोषिक दिया। । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, जगदीश नायक, नायक समाज जिला अध्यक्ष नवीन नायक, सुनील नायक, सुभाष कागड़ा, दिनेश नायक, विनोद नायक, पिंटू, विजय, संजय, अशोक कागड़ा, मुरारी नायक, पिंकी नायक, खुशबू नायक, लालू नायक सहित बड़ी संख्या में नायक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur