Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नेता राजेश कटेवा ने की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार मुलाकात

,

भाजपा नेता राजेश कटेवा ने की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार मुलाकात

नवलगढ़, क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता राजेश कटेवा ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से उनके निवास पर गुलदस्ता देख कर के शिष्टाचार भेंट किया। मुलाक़ात के दौरान राजेश कटेवा ने नवलगढ़ क्षेत्र की समस्याओ से वसुंधरा राजे सिंधिया को अवगत कराया। उन्होंने बताया की वर्तमान में शासित कांग्रेस विधायक द्वारा किस प्रकार से बदराणा जोहड़ा पर कब्जा किया गया है। साथ ही नवलगढ़ गोठड़ा में निर्माणाधीन श्री सीमेंट के मुख्य द्वार पर पिछले छः महीनो से चल रहे किसान धरना, नवलगढ़ नगरपालिका के खराब सड़कों की स्थिति सहित युवाओ के रोज़गार के मुद्दे पर भी सार्थक चर्चा हुई।
राजेश कटेवा ने बताया की वसुंधरा राजे सिंधिया से हुई मुलाक़ात के पश्चात नवलगढ़ सहित पूरे राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाएगी और कांग्रेस की गहलोत सरकार के द्वारा किए जा रहे अत्याचार से जनता को मुक्त कराएगी,इस हेतु पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता सभी दृढ़संकल्पित है और राजस्थान की जनता वापस से भाजपा की सरकार प्रदेश में स्थापित करने का मत बना चुकी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur