Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भाजपा नेता राजेश कटेवा की मुलाकात

,

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भाजपा नेता राजेश कटेवा की मुलाकात

नवलगढ़, भाजपा नेता राजेश कटेवा ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की और मुलाकात के दौरान नवलगढ़ के ख़राब सड़कों की स्थिति के बारे में उन्हें बताया। राजेश कटेवा ने बताया कि नवलगढ़ क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बहुत खराब हैं ।जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है ।सड़कों पर काफी गड्ढे हैं। जिससे जलभराव की भी समस्या बनी रहती है ।जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना पड़ता है। नवलगढ़ शहर से निकलने वाली सभी सड़कें की स्थिति खराब होने की वजह से आए दिन हो रहे वाहनों के मालिक के नुकसान के कारण से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर जो भी कांग्रेस सरकार के सड़कें बनी हुई है वह केवल नाम मात्र दिखावा है। इस प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाने के बाद में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद में जल्द से जल्द सभी सड़कों को दुरुस्तीकरण करके साफ सुथरा सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिससे वाहनों का नुकसान होने से बचाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur