Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नेताओं ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

,

भाजपा नेताओं ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

अग्रसेन सर्किल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, जनसंघ के संस्थापक महामंत्री एवं दुनिया को एकात्मकता का मंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर भा ज पा ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि अग्रसेन सर्किल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए कर समर्पण भी किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। अपने जीवन का हर क्षण उन्होंने राष्ट्रवाद के विचार के लिए लगा दिया। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण का जो स्वप्न दीनदयाल जी ने देखा था उसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुशीला सीगडा, रामनिरंजन पुरोहित, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, जिला मंत्री महावीर ढाका, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,शहर महामंत्री दलीप सैनी, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला, रामनिवास सैनी,आई टी सैल प्रभारी मनीष सैनी, सी ए लोकेश अग्रवाल,नवल स्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur