Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा नेताओं ने मंत्री दिलावर के अभिनंदन कार्यक्रम के पत्रक का किया विमोचन

भाजपा नेताओं ने मंत्री दिलावर के अभिनंदन कार्यक्रम के पत्रक का किया विमोचन

झुंझुनू, पीरू सिह सर्किल स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित भाजपा संगठन के एक कार्यक्रम में आगामी 7 जुलाई को होने वाले शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर के अभिनंदन समारोह के पत्रक का विमोचन भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के मुख्य आतिथ्य में भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, ज़िला संगठन प्रभारी के डी बाबर, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा युवा नेता बबलू चौधरी, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जिनगर, ललित जोशी आदि ने राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के 7 जुलाई को होने वाले अभिनंदन समारोह के पत्रक का विधिवत विमोचन किया गया। इस मौक़े पर ज़िले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur