Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 1975 के आपातकाल की बरसी पर बरसे भाजपा नेता

,

1975 के आपातकाल की बरसी पर बरसे भाजपा नेता

भाजपा ने मनाया काला दिवस

झुंझुनूं, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाये गये आपातकाल की बरसी पर आज भा ज पा ने काला दिवस मनाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झुंझार सिंह पार्क में धरना दिया तथा हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर कालिख पौंछने का काम किया था , देश ऐसे काले दिन को कभी भूला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि नेशनल हेराल्ड मामले में जब राहुल गांधी को ई डी ने पूछताछ के लिए बुलाया तब कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कांग्रेस के बड़े -बडे नेताओं ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर ई डी जैसी महत्वपूर्ण संस्था पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की। कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ वासुदेव चावला ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने चुनाव को अवैध घोषित होने के डर से देश के लोकतंत्र के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया और आपातकाल लगाकर समूचे विपक्ष के नेताओं को जेल में डालकर इक्कीस महिनों तक उन्हें यातनाएं दी गई। धरने को संबोधित करते हुए सांसद नरेन्द्र कुमार ने बताया कि देश में उस समय ऐसा पहली बार हुआ की न्यायिक प्रक्रिया को स्वीकार करने से मना कर दिया गया तथा समाचार पत्रों की स्वतंत्रता पर भी रोक लगा दी गई। सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसी काली रेखाएं खींच दी जिन्हें कभी मिटाया नहीं जा सकता। धरने को जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश दहिया,जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, सुशीला सीगडा,जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र मेघवाल, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, मंत्री महावीर ढाका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड़ , सुमन कलहरि आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान अरुणा सिहाग, अभिलेख धनखड़,सूरजगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, चिड़ावा शहर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा,कोलिंडा मंडल अध्यक्ष देशराज राड़, बालाजी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, मंडावा शहर अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, नवलगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष प्रकाश सैनी, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, राजेन्द्र नहरा, मंड्रेला मंडल संयोजक ओमप्रकाश सोनी, संदीप कुमावत, असगर पहाड़ियांन, सोशल मीडिया के जिला संयोजक सुभाष सैनी,अब्दुल मजीद अब्बासी, शब्दप्रकाश, राजेंद्र नेहरा देवरोड़,शहर महामंत्री दलीप सैनी,रवि लाम्बा, बिजेंद्र हटवाल, महेंद्र सोनी, विकास पुरोहित, जगदीश गौसवामी, शम्भू नेहरा,ललित जोशी , विजय चावला, कैलाश कुमावत, ख्यालिराम कुमावत, लिलाधर पुरोहित, संजय भार्गव, सुशील सिकलिगर, विजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur