Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर कांग्रेस द्वारा रचित षड्यंत्र पर विरोध दर्ज कराया

,

भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर कांग्रेस द्वारा रचित षड्यंत्र पर विरोध दर्ज कराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब के फिरोजपुर जिले में रोके जाने का मामला

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब के फिरोजपुर जिले में रोके जाने की घटना के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा शहर के गांधी पार्क में भाजपा के मुख्य जिला प्रवक्ता एवं शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर कांग्रेस के द्वारा रचे गए षड्यंत्र पर विरोध दर्ज करवाया । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोनिया गांधी राहुल गांधी व पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एक दूसरे का हाथ पकड़ मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा कूट रचित षड्यंत्र तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोककर कर उनकी सुरक्षा भंग करने का प्रयास किया जिसे देश के नागरिक कभी क्षमा नहीं करेंगे । ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक एक पूर्व निर्धारित संयंत्र था जिसका भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। इस मौके पर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, भाजपा नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, ख्याली राम कुमावत, श्री राम सैनी, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री हिमांशु मांजू, भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल जिला प्रमुख मनीष सैनी , ताराचंद गॉड, रामकरण सैनी, ओबीसी मोर्चा के रविकांत , दिलीप भार्गव, जुगल किशोर , श्रवण कुमावत, मोहित, प्रिंसज़ विकास, अरविंद , अजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur