Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मण्डावा में भाजपा ने लगाया एफ.आई.आर. रिपोर्ट कैम्प

,

मण्डावा में भाजपा ने लगाया एफ.आई.आर. रिपोर्ट कैम्प

मण्डावा, भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आन्दोलन ‘‘नही सहेगा राजस्थान‘ अभियान में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के शहर मण्डावा में नही सहेगा राजस्थान अभियान के जिला संयोजक प्यारेलाल ढूकिया एवं मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी की अगुवाई में कांग्रेस सरकार के विरोध में के तहत एफ. आई. आर. फेल इन्फोर्मेशन रिपोर्ट कैम्प लगाया गया। जिसमें जनता ने बढ चढकर हिस्सा लिया एवं काफी लोगो ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस अवसर पर ढूकिया ने राज्य सरकार की विफलताओं को बताते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी, दलितों पर अत्याचार, भ्रष्टाचारी सरकार, महिलाओं पर अत्याचारी अब नही सहेगा राजस्थान, इस सरकार को आने वाले चुनावों मे उखाड़ फंेकने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया एवं कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलता के पत्रक वितरण किये। इस अवसर पर जिला मंत्री महेन्द्र चन्दवा, ने बताया कि जो भी शिकायत आई है उनका जल्दी ही निपटारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर संदीप शर्मा, कैलाश शर्मा, संजय परिहार, संदीप परिहार, बबलू शर्मा, महेन्द्र सौलंकी, मनोज सैन, इत्यादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur