Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का किया स्वागत अभिनंदन

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का किया स्वागत अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 किलो की माला से गजेंद्र सिंह का किया स्वागत

झुंझुनू, जन सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित मोदी @ 20 के विषय पर मोदी रोड स्थित गाड़ियां टाउन हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में झुंझुनू पधारे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेंद्र सिंह शेखावत का स्थानीय अग्रसेन सर्किल पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 11 किलो की माला साफा व पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शेखावत का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का भी साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, अतुल खीचड़,अरुणा सिहाग, ममता शर्मा, मंजू चौहान, सावित्री सैनी, कुसुम लता राणासरिया, दुर्गा हटवाल, नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ताराचंद सैनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, सुशील सिकलीगर, कैलाश कुमावत , कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल , एडवोकेट अशोक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नवल स्वामी, ख्याली राम कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, महेश बसावतिया, श्रीराम सैनी, युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, सौरभ सोनी, मनीष सैनी, रामाकांत पुरोहित, अभिलेख धनखड़ ,लीलाधर पुरोहित, दीपक स्वामी, मुकेश सैनी, सुमेर कड़वासरा, शक्ति सिंह शेखावत, खलील सिलावट सहित नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur