Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दिल्ली की जीत पर भाजपाईयो ने आतिशबाजी कर ख़ुशिया मनाई

दिल्ली की जीत पर भाजपाईयो ने आतिशबाजी कर ख़ुशिया मनाई

झुंझुनू, दिल्ली विधानसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की विजय पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी और खुशियां मनाई । स्थानीय गांधी चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि ये झूठ के सामने सच्चाई की जीत है । भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त के लुभावने वादों के समक्ष राज्य के विकास को चुना है। पिछले 15 वर्षों से विकास के क्षेत्र में पिछड़ रहे दिल्ली प्रदेश में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे । जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की हार नहीं ये दिल्ली में पनप रही आपदा की हार है । वहाँ की जनता ने विकास को अपनाया है । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, उमाशंकर महमिया, इंद्राज सैनी, नगर मण्डल प्रभारी अरुणा सिहाग, महेश बसावटिया, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, महेश जीनगर, राजेन्द्र ठठेरा, रामगोपाल महामिया, संजय मोरवाल, पंकज टेलर, मनोहर धूपिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, विजय शंकर जोशी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ललित जोशी, ताराचंद सैनी, कोषाध्यक्ष सी ए लोकेश अग्रवाल, विनोद चौहान, सुरेंद्र शर्मा, ज्योति प्रकाश शर्मा, पार्षद विजय कुमार सैनी, कुलदीप पुनिया, लीलाधार पुरोहित, एडवोकेट अनुपम शर्मा, पंकज बावलिया, श्रवण सैनी, कपिल सोनी, जय प्रकाश चौधरी, विनोद चांवरिया, विनोद पेंटर, श्री राम सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur