Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती

,

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती

मंडावा मोड़ पर स्थित सुभाष पार्क में

झुंझुनू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रविवार को मंडावा मोड़ पर स्थित सुभाष पार्क में मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने कहा कि देश के प्रति नेताजी का बलिदान हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली ,कासम अली एमपी वाले, मोर्चा के जिला मंत्री रफीक अहमद खान ,मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौड़, अब्दुल जब्बार मिस्त्री, मोहम्मद आरिफ खान जाता ,आईटी सेल के मनीष सैनी, मोहम्मद मुस्तकीम , खलील सिलावट, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur