झुंझुनू स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 9वें केंद्रीय आम बजट 2026 का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में बजट
मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच ने कहा
यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बजट दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी है।
हर वर्ग के कल्याण का बजट
भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा
यह बजट 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इससे किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के कल्याण व उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच का बुके भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया।
जिले भर से पहुंचे कार्यकर्ता
इस अवसर पर झुंझुनू जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बजट को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
