Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

,

भाजपा पदाधिकारियों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

राजकीय चिकित्सालय पहुंच कर

चिड़ावा, भारतीय जनता पार्टी के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के निमित्त शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय पहुंच कर कोरोना काल में सेवा देने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया।भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं अभियान के जिला सह संयोजक भा ज पा नेता राजेश दहिया की अगुवाई में माला पहनाकर एवं शाल भेंटकर कोरोना वारियर्स का स्वागत सत्कार किया गया तथा कोविड टीकाकरण की उपलब्धियों एवं कोरोना महामारी के दौरान भा ज पा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से किए गए सेवा कार्यों का प्रचार प्रसार भी किया।इस दौरान डॉ सुमन लता कटेवा, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ अनिल लाम्बा, डॉ टीना ढाका, डॉ रघुवीर मील, स्वास्थ्यकर्मी पूजन कुमार, सुरेन्द्र डाबला,संगीता, लक्ष्मी व राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur