Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुढा तहसील के गांवो को नीमकाथाना मे मिलाने का भा ज पा ने किया विरोध

,

गुढा तहसील के गांवो को नीमकाथाना मे मिलाने का भा ज पा ने किया विरोध

झुंझुनू, सीकर से हटाकर नव प्रस्तावित नीमकाथाना जिले मे शामिल की गई उदयपुरवाटी तहसील की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, इन्द्रपुरा, सिंगनोर, धमोरा, पोषाणा,जैतपुरा तथा गुढा तहसील की ग्राम पंचायत बडागाव,हांसलसर, नाटास, केड, छावसरी, भाटीवाड,बामलास, टीटनवाड,छऊ,खींवासर, बजावा, सीथल, गुढा,भोड़की, बावनी, टोडी, दुडिया व गुढा नगरपालिका क्षेत्र को पूर्व की भांति झुंझुनू जिले मे ही रखने को लेकर भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया के नेतृत्व मे पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांवडिया ने कहा कि उदयपुरवाटी यएवं गुढा तहसील के उपरोक्त गांवो की जनता के साथ अन्याय नही होने देंगे तथा राज्य सरकार को इन ग्राम पंचायतों को झुंझुनू जिले मे ही रखना पड़ेगा।इस दौरान भा ज पा जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राकेश शर्मा, सुनील लाम्बा, कमलकांत शर्मा, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, झुँझुनू ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, शिवकुमार ज़ेवरिया, राजू मरीगसर ,सरजीत झाझरिया,किशन सिंह शेखावत, पार्षद बुधराम सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, आईटी संयोजक सौरभ सोनी,सौशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी, सोहेल खान , दलिप सैनी, रवि लम्बा, विजेंद्र हटवाल, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, नरेन्द्र शर्मा, संदीप सोनी, नरेन्द्र सिंह शेखावत, नंदलाल सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur