Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में एन.जी.ओ. प्रतिनिधि से चाय पर की चर्चा

भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में एन.जी.ओ. प्रतिनिधि से चाय पर की चर्चा

झुन्झुनूं, शक्ति वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. प्रतिनिधि से शहर के निजी होटल में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने चाय पर चर्चा की। ढूकिया ने कहा कि महिलाओं के विकास, उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए मोदी सरकार संकल्पबद्ध है। मोदी सरकार की हर योजनाओं में केंद्र बिंदु कहीं ना कहीं महिला ही होती है। इसके साथ महिलाओं को विशेष अधिकार देते हुए घरौनी महिलाओं के नाम उज्ज्वला योजना, महिलाओ के नाम राशन कार्ड, राजनीतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिलाओ को सक्षम व सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला मंत्री महेन्द्र चन्दवा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं, साथ ही कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं ललित जोशी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। शक्ति वंदन कार्यक्रम में एन.जी.ओ. एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ बताते हुए उनसे लाभान्वित होने के बारे में बताया। एन.जी.ओ प्रतिनिधि राजन चौधरी, विकास एवं सुमन ने भी सुझाव दिये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शौकत अली चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, जगदीश गौस्वामी, महेन्द्र सोनी, नगर महामंत्री मनोज कुण्डलवाल, विजेन्द्र हटवाल, विजय शंकर जोशी, दलिप सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुमेर सिंह कड़वासरा, पार्षद विजय कुमार सैनी, बुद्धराम सैनी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता महेश जीनगर, एन.जी.ओ. प्रतिनिधी विक्रम सिंह, अभिषेक मोरारका, रोहित खेदड़, राजेन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, रिजवान खान, नन्दलाल सैनी, विनोद शेखावत, मनिष शर्मा, किशोरीलाल, सरोज सोनी, कंजन कुमावत, भारती भार्गव, सरस्वती बाबल, मधु मोरारका आदि उपस्थित थे। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं एन.जी.ओ. प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur