Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विजय दिवस पर भाजपा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

,

विजय दिवस पर भाजपा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर

झुंझुनू, कारगिल युद्ध विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में स्थानीय कलेक्ट्रेट के पास स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया एवं राजेंद्र भांभू ने शहीद स्मारक पर नमन करते हुए कहा कि इन अमर शहीदों की कुर्बानी के कारण ही आज देश का प्रत्येक नागरिक अमन चैन से रह रहा है। इनके शौर्य एवं बलिदान का देश का प्रत्येक नागरिक ऋणी है। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि इन वीर शहीदों की लिखी शौर्य भरी अमर कहानी को युगो युगो तक भारत देश के लोग याद रखेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प चक्र एवं पुष्प माला अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर महामंत्री दिलीप सैनी, रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी गॉड, नगर मंत्री ललित जोशी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला , जगदीश गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान , पूर्व जिला अध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, आईटी सेल प्रमुख मनीष सैनी , एडवोकेट हनुमान सिंह महला, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, ओबीसी मोर्चा के दीपक स्वामी, श्री राम सैनी, रविंद्र कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur