झुंझुनूं, आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 119 वां एपिसोड का प्रसारण किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश का युवा हर क्षेत्र में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित करवा रहा है। महिलाओं की भागीदारी भी हर क्षेत्र में बढ़ी है। देश स्पेस सैटेलाइट्स लॉन्चिंग के सैक्टर में अपना स्थान अग्रणी पंक्ति में रखने में सफल हो पाया है। जिसमें 104 सेटेलाइट एक साथ लॉन्चिंग करने का श्रेय भारत के स्पेस सेंटर को जाता है। स्पेस सेंटर में महिला साइंटिस्टों की भागीदारी भी बढ़ी है। इसरो ने 100 वां सैटेलाइट लॉन्च किया है। आने वाले समय में हम नेशनल साइंस डे मनाने जा रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय क्रिकेट का रोमांच भी सर चढ़कर बोल रहा है। अन्य क्षेत्रों में एआई सेक्टर में इस समय बहुत ही ज्यादा संभावनाएं हैं, उसी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पेरिस की यात्रा पर भी गए जिसमें एआई का शानदार योगदान आज के मीडिया के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। कर्नाटक में एआई सैक्टर में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है। हर क्षेत्र में महिलाओं के कठिन परिश्रम ने उनका स्थान अगली पंक्ति में अंकित करवा दिया है। हंसा मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने बताया कि संस्कृत में बेटियों का सम्मान रहा है। इसका उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की महिला दिवस पर वें एक अनूठी पहल करने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलो में गोल्ड मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सावन बड़वाल, किरण महात्रे एवं जयपुर की पूजा तथा शूटिंग में गेविन एपटोनी को भी बधाई देते हुए कहा कि नेशनल गेम्स में इन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स को स्ट्रांगपावर आफ गेम्स बताया। युवाओं के लिए उनका संदेश की खाने के तेल में 10% की कमी करें एवं खूब मेहनत करें जिससे शारीरिक क्षमता का विकास हो सके। उन्होंने डॉक्टर देवी शेट्टी जो कार्डियक सर्जन है उनका भी उल्लेख किया प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ी है जिसके गोल्ड मेडल के रूप में सुखद परिणाम मिल रहे हैं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष सौरभ जोशी, भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया एवं निवर्तमान पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, शहर उपाध्यक्ष ललित जोशी, रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, निवर्तमान पार्षद विजय कुमार सैनी, सीए लोकेश अग्रवाल, नरेश ठठेरा, दयाराम सैनी, श्रीराम सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
झुंझुनूं में भाजपाइयों ने सुनी मन की बात




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।