Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपाइयों ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

,

भाजपाइयों ने दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि

नवलगढ़, भारतीय जनसंघ के संस्थापक महामंत्री व राष्ट्र को एकात्म मानववाद का दर्शन देने वाले प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर मंडल के महाराणा प्रताप बस्ती शक्ति केंद्र में अनिकेत भवन में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावांडिया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की जनसंघ के संस्थापक महामंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे प.दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया, उन्होंने अपने जीवन का कण कण, क्षण क्षण राष्ट्रवाद के विचार को पोषित करने में लगा दिया और दुनिया के सामने एक ऐसे दर्शन को प्रस्तुत किया जिसके आधार पर अंत्योदय के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सपना साकार किया जा सके । इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने निधि समर्पण भी किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री मंजू सैनी, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी, मंडल संयोजक शब्दप्रकाश बियान, किसान मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य फूलचंद सैनी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र भुदेका, अल्पनख्यक मोर्चा मो सलीम खोखर, शक्तिकेंद्र संयोजक अजय नागौरा, महेश नायक, धर्मवीर जोया, शायर असवाल, लक्की सैनी, राकेश सैनी, जिला सोशल मीडिया संयोजक सुभाष सैनी, अनिल सैनी, नवदीप बियान, अंकित चूड़ीवाल, प्रमोद बियान, निमेष ओझा, परमेश्वर लाल, सुनील कुमार, रघुवीर, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur